Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नई दिल्ली, 08 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कर्नाटक और मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। मध्यप्रदेश से महेश केवट को और कर्नाटक से प्रो. (डॉ.) एम. नागराज को उम्मीदवार बनाया गया है।
रविवार को भाजपा ने जारी अपने विज्ञप्ति में कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति ने कर्नाटक एवं मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा के चुनाव एवं कर्नाटक के विधान परिषद् द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए चार नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। इनमें मध्य प्रदेश से महेश केवट है। महेश केवट मध्यप्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष हैं। वहीं कर्नाटक विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव के लिए लिंगराज पाटील और रघु कौटिल्य को उम्मीदवार बनाया है। सोमवार को नामांकन करने का आखिरी दिन है।
उल्लेखनीय है कि राज्यसभा की सीटों के लिए चुनाव उन 10 राज्यों में होंगे, जहां मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। जबकि 18 जून को द्विवार्षिक चुनावों के लिए मतदान होगा और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे। 08 जून नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख रखी गई है।
--------------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी