टाटा स्टील प्राणी उद्यान में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
पूर्वी सिंहभूम, 05 जून (हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर टाटा स्टील प्राणी उद्यान में प्रकृति में कला विषय पर स्थल पर ही चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों के बीच पर्यावरण संरक्षण, जैव विविध
चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल बच्चे और मुख्य अतिथि द्वारा वृक्षारोपण


पूर्वी सिंहभूम, 05 जून (हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर टाटा स्टील प्राणी उद्यान में प्रकृति में कला विषय पर स्थल पर ही चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों के बीच पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतियोगिता की थीम प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए रखी गई थी। इसमें जमशेदपुर के विभिन्न विद्यालयों के 75 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिंहभूम सर्किल की क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक स्मिता पंकज, भारतीय वन सेवा अधिकारी थीं। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल जागरूकता तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से घर से ही पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत करने और इस संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद पाठक