Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

लखीमपुर खीरी, 05 जून (हि.स.)। जिले के मोहम्मदी थाना पुलिस टीम ने शुक्रवार काे एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने शुक्रवार शाम बताया कि थाना मोहम्मदी की अगुवाई में पुलिस टीम ने शुक्रवार को सूचना के आधार पर टीआरपीएस मोड़ (पुवायां-मोहम्मदी मोड़) से अभियुक्त ग्राम मगरेना निवासी साहिल को दबोच लिया।
पुलिस के मुताबिक आराेपित साहिल बीते 2 जून को एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। इस घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना मोहम्मदी में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है और उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / देवनन्दन श्रीवास्तव