Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

फिरोजाबाद, 05 जून (हि.स.)। थाना उत्तर पुलिस टीम ने शुक्रवार को मासूम की मौत के मामले में नामजद मौसी को गैर-इरादतन हत्या के आरोप में जेल भेजा है।
घटना थाना उत्तर क्षेत्र के झील की पुलिया स्थित मोहल्ला कृष्णा नगर की है। बुधवार की रात मासूम बच्चे तनवीर की मां संजना का अपनी बहन वंदना से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान दोनों बहनों की आपसी मारपीट में बच्चे को चोट आई। परिजन मासूम को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के पिता ने मौसी वंदना के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने गुरुवार को मौसी वंदना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
थाना उत्तर निरीक्षक अपराध राकेश कुमार ने बताया कि वाँछित अभियुक्ता वन्दना पुत्री दिनेश निवासी कंजर मौहल्ला कृष्णा नगर थाना उत्तर जिला को कंजर मौहल्ला कृष्णा नगर गली से महिला उपनिरीक्षक एकता चौधरी ने पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपित को जेल भेजा है।
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़