Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सिद्धार्थनगर 05 जून (हि.स.)। जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के घर बड़हरा विशुनपुर से बलिराम गुप्ता के शिवशक्ति ट्रेडर्स से तीस टन गेंहू गोंडा के लिए ले जाते समय ट्रक चालक तथा उसके सहयोगी फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दोनों आरोपियों को शुक्रवार को बिस्कोहर-बलरामपुर सीमा से गिरफ्तार कर लिया गया है।
उक्त जानकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि गत बीस मई को शिव शक्ति ट्रेडर्स के मालिक बलिराम गुप्ता द्वारा तीस टन गेंहू बड़हरा विशुनपुर से ट्रक संख्या यू पी 61 टी 9372 पर लादकर ट्रक चालक अनिल यादव एवं सह चालक सुभाष यादव द्वारा माल को गंतब्य तक न पहुंचाकर अपना मोबाइल बन्द कर लिए। गेंहू को औने पौने दाम पर बेचकर गबन कर लिया गया। जिसके सम्बंध में पीड़ित की सूचना त्रिलोकपुर थाना पर धारा 316(2),316(5),317(2) बी एन एस दर्ज किया गया। इस घटना के अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा एस ओ जी एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त दोनों आरोपियों को शुक्रवार को बिस्कोहर-बलरामपुर सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त सुभाष यादव ने पुलिस को बताया कि गेहूं से प्राप्त एक लाख बीस हजार रुपये वादी मुकदमा के खाते में यू पी आई से भेजा गया है। इसके अतिरिक्त डेढ़ लाख रुपया अपनी पत्नी के खाते स्थान्तरित किया था। जबकि 58 हजार ट्रैक्टर का किश्त जमा किये थे। इसके पूर्व भी उक्त आरोपी इस प्रकार की दो अन्य घटना कर चुके हैं। इसके बारे में विस्तृत जानकारी एकत्रित की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलराम त्रिपाठी