Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

खूंटी, 05 जून (हि.स.)। खूंटी के विधायक राम सूर्या मुंडा ने कर्रा प्रखंड के पहाड़ टोली गांव के लोगों को भरोसा दिलाया कि एक सप्ताह के अंदर पेयजल संकट का समाधान कर दिया जाएगा। विधायक शुक्रवार को पहाड़ टोली गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उन्हें गांव में पेयजल की गंभीर समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में उपलब्ध जलस्रोत गर्मी के दिनों में सूख जाते हैं, जिससे पीने के पानी की भारी परेशानी होती है।
समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
मौके पर राजेश मुंडा, वीरेंद्र सिंह, लाल मुंडा, उपेंद्र पाहन, कड़ू दादा उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा