Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

पलामू, 05 जून (हि.स.)। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में 23 मई को घटित गोलीबारी और हत्या के खिलाफ भाकपा माले पलामू और गढ़वा की संयुक्त कमिटी ने प्रतिरोध संकल्प सभा की। गढ़वा के डंडा थाना के कोर्टा से मार्च निकाल कर दोनों जिला की सीमा पर सभा की गई।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले झारखंड विधायक दल के नेता अरूप चटर्जी ने कहा कि पलामू प्रमंडल सहित पूरे झारखंड में भूमाफिया और सामंती लोगों का मनोबल बढ़ा है। ऐसे लोगों के मंसूबों को ध्वस्त करने की जरूरत है। पलामू और गढ़वा जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के ठीक पहले निषेघाज्ञा लागू करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।
उन्होंने कहा कि भाकपा माले गरीब कमजोरों के पक्ष हमेशा आंदोलनरत रहा है। आगामी विधानसभा के सत्र में भूमाफियों और सामंती ताकतों के बढ़ते मंसूबों के खिलाफ प्रमुखता से सवाल उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि रामपुर के चौधरी परिवार को न्याय दिलाएं। विधायक ने पीडित परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी दिलाने और राज्य सरकार की ओर से दी जाने सुविधाएं देने की मांग की।
साथ ही उन्होंने आरोपितों के हथियार का लाइसेंस रद्द करते हुए उन्हें गिरफ्तार करने और चैनपुर थाना प्रभारी को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की।
भाकपा माले बिहार विधायक दल के नेता अरुण सिंह ने कहा कि प्रशासन के लोग सामंती लोगों के लठैत के रूप में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी केकार्यक्रम को रोकने की ताकत लगाई गई।
वहीं भाकपा माले के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि रामपुर की घटना कोई आम घटना नहीं है। भाजपा के शासन आते ही सामंती सोच वाले लोग अधिक सक्रिय हो गए हैं। पुलिस हमेशा जमींदारों, भूमाफियों और अपराधियों को सरंक्षण देने का काम करती रही है। उन्होंने लोगों से एकजुट रहने और संघर्ष जारी रखने को कहा।
सभा को पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो, अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्य अध्यक्ष डॉ बीएन सिंह, गढ़वा जिला सचिव कालीचरण मेहता, पलामू जिला सचिव रविंद्र भुइयां, लातेहार जिला सचिव बिरजू राम उपस्थित थेे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप कुमार