नवजात शिशु का शव बरामद , जांच में जुटी पुलिस
पश्चिमी सिंहभूम, 05 जून (हि.स.)। पश्चिम सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत पांड्राशाली ओपी क्षेत्र के गोटाई गांव के समीप संजय नदी स्थित रेलवे पुल के पास एक अज्ञात नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद
पुल के नीचे थैले में मिला नवजात शिशु का शव


पश्चिमी सिंहभूम, 05 जून (हि.स.)। पश्चिम सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत पांड्राशाली ओपी क्षेत्र के गोटाई गांव के समीप संजय नदी स्थित रेलवे पुल के पास एक अज्ञात नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे स्थानीय ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के पोल संख्या 296/15A के पास एक थैला पड़ा हुआ देखा। संदेह होने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पांड्राशाली ओपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी मेघनाथ मंडल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने थैले की जांच की तो उसमें एक नवजात शिशु का शव मिला। घटना की जानकारी रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को भी दी गई। इसके बाद पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त उपस्थिति में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

पांड्राशाली ओपी प्रभारी मेघनाथ मंडल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस नवजात शिशु की पहचान करने तथा उसे वहां छोड़ने वाले लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। आसपास के क्षेत्रों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद पाठक