छज्जा गिरने से युवती की मौत
बहराइच, 05 जून (हि.स.)। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छत्तरपुर के दीवानपुरवा में शुक्रवार की शाम एक युवती की मौत हो गई। घर के मुख्य दरवाजे पर लगा सीमेन्ट का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया,युवती वहीं सूखे कपड़े उठाने गई थी। इसी हादसे में उसकी जान
युवती की मौत के बाद जांच करते थाना प्रभारी व मोजूद परिजन


बहराइच, 05 जून (हि.स.)। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छत्तरपुर के दीवानपुरवा में शुक्रवार की शाम एक युवती की मौत हो गई। घर के मुख्य दरवाजे पर लगा सीमेन्ट का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया,युवती वहीं सूखे कपड़े उठाने गई थी। इसी हादसे में उसकी जान चली गई।

अम्बरपुर की रहने वाली मंजू अपने रिश्तेदार के घर आई थी। शुक्रवार की शाम को घर के मुख्य दरवाजे पर लगे छज्जे के पास सूखे कपड़े उतारने गई थी। अचानक पुराना हो चुका सीमेन्ट का छज्जा भरभराकर उसके ऊपर गिर गया। छज्जे की चपेट में आने से मंजू गम्भीर घायल हो गई। सूचना पाकर परिवारजन और ग्रामीण मौके पर पहुँचे,लेकिन तब तक मंजू की मौत हो गई।

सूचना पर थाना प्रभारी खैरीघाट प्रदीप कुमार पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला छज्जा गिरने से मौत का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज विधिक कार्यवाई की जा रही है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / ANURAG GUPTA