मौलाना तौकीर रजा खान को हाईकोर्ट से झटका, जमानत अर्जी खारिज
--बरेली हिंसा मामले में जमानत अर्जी खारिज प्रयागराज, 05 जून (हि.स)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बरेली हिंसा के मुख्य आरोपित और आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को हाईकोर
इलाहाबाद हाईकाेर्ट


--बरेली हिंसा मामले में जमानत अर्जी खारिज

प्रयागराज, 05 जून (हि.स)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बरेली हिंसा के मुख्य आरोपित और आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।

कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को हाईकोर्ट की एकल पीठ ने फैसला सुनाया। अभियोजन पक्ष की ओर से जमानत का विरोध करते हुए कोर्ट को बताया गया था कि 26 सितम्बर को बरेली में नमाज के बाद हिंसा सुनियोजित थी। शहर में कई स्थानों पर आगजनी, फायरिंग और पुलिस पर हमले किए गए। हिंसा के पीछे तौकीर रजा की मुख्य भूमिका थी। हिंसा से जुड़े 10 मामलों में रिपोर्ट दर्ज की गई। सभी में मौलाना तौकीर रजा नामजद है। पुलिस ने उसे हिंसा का मास्टरमाइंड बताया है।

बचाव पक्ष की ओर से दलील दी गई कि तौकीर रजा को राजनीतिक दबाव में फंसाया गया है। आरोपों का कोई ठोस आधार नहीं है। मामले की जांच पूरी हो चुकी है। ऐसे में उन्हें जमानत का लाभ दिया जाना चाहिए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने मौलाना तौकीर रजा की जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।

--फतेहगढ़ जेल में बंद है तौकीर रजा

बरेली में हिंसा भड़काने का कथित मास्टर माइंड मौलाना तौकीर रजा खान फिलहाल फर्रूखाबाद की फतेहगढ़ जेल में बंद है। उसके खिलाफ बरेली के बारादरी, कोतवाली, कैंट, किला और प्रेम नगर थाने में मुकदमा दर्ज है। उसने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत अर्जी दाखिल की थी। उसका तर्क था का राजनैतिक षड़यंत्र के तहत उसे फंसाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामानंद पांडे