वकील से कथित दुर्व्यवहार मामले में रोहिणी कोर्ट के जज का ट्रांसफर
नई दिल्ली, 18 मई (हि.स.)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने रोहिणी कोर्ट में वकील के साथ कथित दुर्व्यवहार करने वाले जज का ट्रांसफर कर दिया है। उच्च न्यायालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक जज राकेश कुमार पंचम को दिल्ली जुडिशियल एकेडमी के डायरेक्टर के साथ अटैच कर दि
रोहिणी कोर्ट, दिल्ली (फाइल फाेटाे)


नई दिल्ली, 18 मई (हि.स.)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने रोहिणी कोर्ट में वकील के साथ कथित दुर्व्यवहार करने वाले जज का ट्रांसफर कर दिया है। उच्च न्यायालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक जज राकेश कुमार पंचम को दिल्ली जुडिशियल एकेडमी के डायरेक्टर के साथ अटैच कर दिया गया है।

साेमवार काे जज राकेश कुमार पंचम के कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ दिल्ली में वकीलों ने हड़ताल कर रखी है। करीब सभी जिला अदालतों में किसी भी वकील को कोर्ट रुम में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। इस हड़ताल का आह्वान ऑल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट्स बार एसोसिएशंस ऑफ दिल्ली की को-आर्डिनेशन कमेटी ने किया है।

दरअसल, 16 मई को रोहिणी कोर्ट में जज राकेश कुमार पंचम की कोर्ट में एक मामले में सुनवाई के दौरान रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार तेहलान ने पास ओवर (मामले को बाद में सुनने का आग्रह) किया। जज ने इस अनुरोध को ठुकरा दिया, जिसके बाद कुछ और वकील भी आ गए और जज और वकीलों के बीच तेज बहस होने लगी। हालात इतने बिगड़ गए कि वकील समुदाय ने इसे घोर न्यायिक कदाचार बताते हुए आरोप लगाया कि जज ने गंदी गालियों और अपमानजनक तू-तड़ाक वाली भाषा का इस्तेमाल किया।

वकीलों ने पूरे मामले की औपचारिक शिकायत दिल्ली उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस के पास दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक जब वकीलों ने जज के अस्थिर शारीरिक व्यवहार और चेहरे पर लाली को देखा तो बार अध्यक्ष ने जज की तत्काल मेडिकल जांच की मांग की।

हिन्दुस्थान समाचार/संजय

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमरेश द्विवेदी