पांडुआ में वज्रपात से गाय एवं सिविक वॉलंटियर की मौत
हुगली, 21 जून (हि. स.)। पांडुआ थाना क्षेत्र के सिमलागढ़-तालबोना इलाके में रविवार सुबह वज्रपात की चपेट में आने से एक सिविक वॉलंटियर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बाप्पा मुखर्जी (40) के रूप में हुई है। इस घटना में उनकी गाय की भी मौत हो गई। स्थानीय सूत
संबंधित तस्वीर


हुगली, 21 जून (हि. स.)। पांडुआ थाना क्षेत्र के सिमलागढ़-तालबोना इलाके में रविवार सुबह वज्रपात की चपेट में आने से एक सिविक वॉलंटियर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बाप्पा मुखर्जी (40) के रूप में हुई है। इस घटना में उनकी गाय की भी मौत हो गई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बाप्पा मुखर्जी सुबह अपनी गाय को लेकर खेत गए थे। वापस लौटते समय अचानक तेज बारिश के साथ वज्रपात शुरू हो गया। इसी दौरान उन पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे वे मौके पर ही जमीन पर गिर पड़े।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बाप्पा को तत्काल पांडुआ ग्रामीण अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के बड़े भाई सजल मुखर्जी ने बताया कि मेरा भाई गाय लेकर खेत गया था। लौटते समय अचानक उस पर बिजली गिर गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पांडुआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चूंचूड़ा इमामबाड़ा सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि मौत वज्रपात के कारण हुई है, हालांकि मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

बताया गया है कि बाप्पा लंबे समय से पांडुआ थाना में सिविक वॉलंटियर के रूप में कार्यरत थे। उनके असामयिक निधन से थाना परिसर तथा स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर है।

सहकर्मियों के अनुसार, बाप्पा अपने मिलनसार और मददगार स्वभाव के कारण सभी के प्रिय थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय