हाजो के वन अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई, रेंज अधिकारी का दंडात्मक तबादला
गुवाहाटी, 21 जून (हि.स.)। असम सरकार ने हाजो वन क्षेत्र में कथित अनियमितताओं और अवैध धन संग्रह के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर वन मंत्री जयंत मल्लबरुवा ने
12 years of BJP Government exhibition, inaugurating Assam BJP President Dilip Saikia and State Finance Minister Jayanta Malla Baruah.


गुवाहाटी, 21 जून (हि.स.)। असम सरकार ने हाजो वन क्षेत्र में कथित अनियमितताओं और अवैध धन संग्रह के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर वन मंत्री जयंत मल्लबरुवा ने हाजो के वनांचलिक अधिकारी (रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर) प्रांजल बर्मन का दंडात्मक तबादला करने का निर्देश दिया है। वहीं, वनकर्मी इम्तियाज अहमद को निलंबित कर दिया गया है।

वन विभाग को अवैध रूप से धन संग्रह करने तथा प्रशासनिक अनियमितताओं से संबंधित शिकायतें मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। मंत्री ने स्पष्ट किया कि विभाग में किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार, कदाचार या नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विभागीय सूत्रों के अनुसार मामले की आगे जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कार्रवाई भी की जा सकती है। राज्य सरकार ने वन विभाग में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश