Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सारण, 21 जून (हि.स.)।
जिले में रिविलगंज प्रखण्ड हाजीपुर-गाजीपुर फोरलेन पर देवरिया गांव के समीप एक तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से 47 वर्षीय नागेंद्र महतो की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब मृतक बीती रात एक तिलक समारोह से भोजन कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में अज्ञात हाईवा ने उन्हें कुचल दिया और चालक वाहन सहित फरार हो गया।
सुबह सड़क किनारे खून से लथपथ शव मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहाँ परिजनों ने उनकी पहचान देवरिया गांव निवासी राम प्रसाद महतो के पुत्र के रूप में की।
नागेंद्र महतो अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे, जो ड्राइविंग और अनाउंसिंग कर घर चलाते थे। उनकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे और दोषी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। रिविलगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार