Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नाहन, 11 जून (हि.स.)। गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी नाहन द्वारा गृह रक्षक स्वयं सेवकों की भर्ती प्रक्रिया, जो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 जून 2026 से 23 जून 2026 तक चौगान मैदान एवं चम्बा मैदान नाहन में आयोजित की जानी थी, अब प्रशासनिक एवं अपरिहार्य कारणों से 16 जून 2026 से 25 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी।
आदेशक गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी नाहन ने बताया कि 14 जून को भर्ती के लिए बुलाए गए अभ्यर्थी अब 24 जून को तथा 15 जून को बुलाए गए अभ्यर्थी 25 जून को भर्ती प्रक्रिया में उपस्थित होंगे।
उन्होंने बताया कि 16 जून 2026 से 23 जून तक भर्ती हेतु बुलाए गए अभ्यर्थियों की समय-सारिणी तथा PST/PET परीक्षा कार्यक्रम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है और यह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर