Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

देवरिया, 11 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में बनकटा थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे गुरुवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपितों को मुखबिर की सूचना पर रतसिया तिराहे से टीकमपार रोड के पास से पकड़ा गया।अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुनील कुमार सिंह (39) पुत्र जवाहिर कुशवाहा निवासी बड़हरिया, थाना श्रीरामपुर तथा बलिस्टर यादव (40) पुत्र विन्ध्याचल यादव निवासी लोहारीबारी, थाना खामपार के रूप में हुई है। दोनों आरोपित थाना भाटपार रानी में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे थे। उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई।
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक