Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नवादा,11 जून (हि.स.)।शराब बंदी अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को नवादा उत्पाद टीम संख्या-3 द्वारा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की गई।
तलाशी के दौरान पप्पू कुमार पिता-दिनेश राम, निवासी-मिर्जापुर, वार्ड संख्या-22, थाना नगर, जिला नवादा के तीन मंजिला मकान में अत्यंत गोपनीय तरीके से बनाए गए तहखाने से कुल 156.25 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की गई। तहखाना पूजा घर एवं फर्नीचर के पीछे छिपाकर बनाया गया था।
बरामद शराब में रॉयल स्टैग, आईकॉनिक व्हाइट, सिग्नेचर, ब्लेंडर्स प्राइड, मैजिक मोमेंट्स वोडका सहित बडवाइजर एवं किंगफिशर ब्रांड की बीयर शामिल है। पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी शराब का भंडारण कर मोटरसाइकिल के माध्यम से शहर में होम डिलीवरी करता था। आरोपी पूर्व में भी शराब तस्करी एवं होम डिलीवरी के मामलों में चार बार गिरफ्तार हो चुका है तथा एक आदतन उत्पाद अपराधी है।
छापेमारी अभियान का संयुक्त नेतृत्व अवर निरीक्षक मद्य निषेध न्यूटन एवं प्रवीण कुमार ने किया। अभियान में सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेध सुमन भारती, सिपाही मोहम्मद इरफान अंसारी, लवली सिंह एवं गृह रक्षक सागर कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन