Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

- विद्यार्थी मंडल की वेबसाइट पर देख सकेंगे अपना रिजल्ट, शाम 4 बजे जारी होगा परीक्षा परिणाम
भोपाल, 11 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित हायर सेकंडरी द्वितीय परीक्षा वर्ष-2026 का परीक्षा परिणाम 12 जून 2026 को घोषित किया जाएगा। यह परिणाम शाम 4 बजे जारी किया जाएगा।
मण्डल द्वारा गुरुवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर देख सकेंगे। विद्यार्थियों को अपना स्कोरकार्ड चेक करने के लिए पोर्टल पर अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी।
दरअसल, माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश द्वारा छात्रों से बेहतर प्रदर्शन निकलवाने के लिए दो बार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करवाया जाता है। इस बार एमपी बोर्ड द्वितीय बोर्ड परीक्षाएं 7 से 25 मई तक आयोजित की गई थीं। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी जो मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो पाए थे या अपने अंकों में सुधार करना चाहते थे। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे कल शाम 4:00 बजे के बाद ही वेबसाइट पर अपना परिणाम चेक करें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर