आरएसएस के कार्यकर्ता शिव गोविंद नाथ शर्मा का निधन, क्षेत्र में शोक
खूंटी, 11 जून (हि.स.)। कर्रा प्रखंड के बिनगांव निवासी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व मुखिया शिव गोविंद नाथ शर्मा का निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही बिनगांव समेत पूरे कर्रा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। समाज सेवा,
शिवनंदन


खूंटी, 11 जून (हि.स.)। कर्रा प्रखंड के बिनगांव निवासी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व मुखिया शिव गोविंद नाथ शर्मा का निधन हो गया।

उनके निधन की खबर मिलते ही बिनगांव समेत पूरे कर्रा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। समाज सेवा, राष्ट्रभक्ति और जनकल्याण के कार्यों के लिए विख्यात शर्मा के निधन को क्षेत्र के लोगों ने अपूरणीय क्षति बताया है।

शिव गोविंद नाथ शर्मा लंबे समय से सामाजिक और जनसेवा के कार्यों से जुड़े हुए थे। संघ के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने समाज के उत्थान, युवाओं के मार्गदर्शन और ग्रामीण विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। पूर्व मुखिया के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने गांव में सड़क, पेयजल, शिक्षा और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए कई उल्लेखनीय पहल की।

ग्रामीणों के अनुसार वे सरल, मिलनसार और संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी थे और हमेशा लोगों के सुख-दुख में सहभागी रहते थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, संघ के स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके आवास पहुंचे तथा श्रद्धांजलि अर्पित की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा