Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

धनबाद, 11 जून (हि.स.)। सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो की उपस्थिति में गुरुवार को कल्याण विभाग के निर्देश पर बलियापुर प्रखंड सभागार में जाहेर थान और सरना स्थल के लिए पूजन सामग्री आपूर्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसके तहत बलियापुर प्रखंड के ग्राम पंचायत परसबनियां सहित 04 जाहेर थानों के मांझी हड़ाम के बीच धार्मिक अनुष्ठानों के लिए वस्त्र, बर्तन सहित अन्य सभी आवश्यक पूजन सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता विनोद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बलियापुर) प्रभास चन्द्र दास, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी (बीपीआरओ) मो आलम, क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार झा