Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

खूंटी, 11 जून (हि.स.)। तोरपा प्रखंड के मरचा बनिया टोली गांव में निर्माणाधीन शिव मंदिर की छत ढलाई का कार्य गुरुवार को संपन्न हो गया। इस अवसर पर गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
मंदिर निर्माण समिति से जुड़े ग्रामीणों ने बताया कि शिव मंदिर का निर्माण लगभग 900 वर्ग फीट क्षेत्रफल में कराया जा रहा है। मंदिर को भव्य स्वरूप देने के लिए विशेष रूप से डिजाइन तैयार की गई है। छत ढलाई पूर्ण होने के बाद मंदिर के ऊपरी हिस्से में लगभग 35 फीट ऊंचे गुंबद का निर्माण कराया जाएगा, जिससे इसका आकर्षणा और धार्मिक महत्व और बढ़ जाएगा।
ग्रामीणों के अनुसार मंदिर निर्माण कार्य बंगाल के अनुभवी राजमिस्त्री संजय श्रीधर के नेतृत्व में कराया जा रहा है। निर्माण कार्य निर्धारित योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है और जल्द ही मंदिर का स्वरूप पूरी तरह उभरकर सामने आएगा।
छत ढलाई के अवसर पर छत्रपाल साहू, विजय साहू, अनिल केसरी, बृजेश मिश्रा, सिकंदर शुक्ला, शंकर महतो, दिनेश मिश्रा, विष्णु मिश्रा, बलदेव केसरी, नीरज साहू, दीपक पाणिग्रही सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण को क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बताते हुए इसके शीघ्र पूर्ण होने की कामना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा