पश्चिमी सिंहभूम के 18 अंचलों के राजस्व शिविर में 692 मामलाें का निष्पादन
पश्चिमी सिंहभूम, 11 जून (हि.स.)। जिला प्रशासन की पहल पर जिले के सभी 18 अंचलों में राजस्व संबंधी मामलों के समाधान के लिए गुरुवार को विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दाखिल-खारिज, भूमि सीमांकन, पंजी-2 सुधार, आय, जाति और आवासीय प्रमाण पत
जिला प्रशासन द्वारा लोगों की समस्या के समाधान के लिए लगाया गया शिविर


जिला प्रशासन द्वारा लोगों की समस्या के समाधान के लिए लगाया गया शिविर


पश्चिमी सिंहभूम, 11 जून (हि.स.)। जिला प्रशासन की पहल पर जिले के सभी 18 अंचलों में राजस्व संबंधी मामलों के समाधान के लिए गुरुवार को विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दाखिल-खारिज, भूमि सीमांकन, पंजी-2 सुधार, आय, जाति और आवासीय प्रमाण पत्र, ऑनलाइन लगान रसीद सहित अन्य मामलों का निष्पादन किया गया।

शिविर में आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न प्रकार के आवेदन प्राप्त किए गए और मौके पर ही उनके निष्पादन की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र से संबंधित कुल 656 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 624 आवेदनों का तत्काल निष्पादन किया गया।

दाखिल-खारिज से संबंधित 07 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 02 मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं पंजी-2 सुधार से जुड़े 10 आवेदन आए, जिनमें 04 आवेदनों का समाधान किया गया। इसके अलावा 46 मामलों में भू-लगान संग्रह किया गया।

जिले के सभी 18 अंचलों में आयोजित राजस्व शिविरों के माध्यम से कुल 745 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 692 आवेदनों का त्वरित निष्पादन कर लोगों को राहत दी गई।

जिला प्रशासन ने बताया कि आम नागरिकों को राजस्व सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराने और लंबित मामलों का जल्‍द समाधान करने के उद्देश्य से इस तरह के विशेष शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों के माध्यम से लोगों को राजस्व सेवाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद पाठक