जेएस महाविद्यालय में प्रबंधन के आश्वासन के बाद छात्रों का आंदोलन समाप्त
पलामू, 11 जून (हि.स.)। मेदिनीनगर स्थित जनता शिवरात्रि (जेएस) महाविद्यालय में नामांकन सीटों में कटौती और पूर्व से संचालित विषयों को बंद किए जाने के विरोध में आजसू छात्र संघ और अखिल विद्यार्थी परिषद की ओर से पिछले दो दिनों से चलाया जा रहा तालाबंदी आं
मांगों को लेकर दूसरे दिन तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन छात्र


पलामू, 11 जून (हि.स.)। मेदिनीनगर स्थित जनता शिवरात्रि (जेएस) महाविद्यालय में नामांकन सीटों में कटौती और पूर्व से संचालित विषयों को बंद किए जाने के विरोध में आजसू छात्र संघ और अखिल विद्यार्थी परिषद की ओर से पिछले दो दिनों से चलाया जा रहा तालाबंदी आंदोलन गुरुवार को समाप्त हो गया।

विश्वविद्यालय और महाविद्यालय प्रशासन के साथ विस्तृत वार्ता और विचार-विमर्श के बाद छात्रों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए लिखित आश्वासन प्रदान किया गया, जिसके बाद दोनों छात्र संगठनों ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। महाविद्यालय का ताला खोलकर शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों को पुनः सुचारु रूप से संचालित करने का मार्ग प्रशस्त किया।

आजसू छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल और महाविद्यालय प्रशासन के बीच हुई वार्ता में नामांकन सीटों की संख्या, पूर्व से संचालित विषयों की निरंतरता और छात्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। विचार-विमर्श के बाद प्रशासन की ओर छात्रों की मांगों को स्वीकार करते हुए आवश्यक कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया गया।

मौके पर संघ के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष अभिषेक राज ने कहा कि यह किसी व्यक्ति या संगठन की नहीं, बल्कि छात्र शक्ति और छात्र एकता की जीत है।

मौके पर स्वास्तिक सिंह, पवन सरोज, अंकुश कुमार कश्यप, विशाल कुमार, राजन कुमार, अविनाश कुमार, सचिन कुमार, खुशबू कुमारी, आकांक्षा कुमारी, सपना पांडेय, पुष्पांजलि कश्यप, रूपाली कश्यप सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री अभय वर्मा ने कहा कि अभी यह आंदोलन विराम नहीं हुआ है। अगर सभी सीटों में पूर्व के भांति नामांकन नहीं हुआ तो विद्यार्थी परिषद पुनः आंदोलन के लिए बाध्य होगी। प्रदेश कार्यकारिणी उत्कर्ष तिवारी ने कहा कि नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के किसी भी कॉलेज कैंपस में सीटों में कटौती बर्दाश्त नहीं होगी।

नगर मंत्री किसलय दुबे ने कहा कि दर्शन शास्त्र के विषय को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। यदि 24 घंटों के अंदर विषय को शामिल नहीं किया जाएगा तो पुनः विद्यार्थी परिषद आंदोलन हेतु बाध्य होगी।

मौके पर नगर सह मंत्री अमन पांडेेय, चीतेश पांंडेय, मयूरेश द्विवेदी, दिवाकर शुक्ला, चंदा गुप्ता, सरस्वती कुमारी, सुमन कुमारी, गगन सिंह, रामाशंकर पासवान सहित कई छात्र छात्राएं मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप कुमार