डायमंड हार्बर : हाफ पैंट और बनियान में घटनास्थल पर ले जाए गए जहांगीर खान, देखने के लिये उमड़ी भीड़
कोलकाता, 11 जून (हि. स.)। फालता विधानसभा सीट के तृणमूल उम्मीदवार जहांगीर खान को गुरुवार को पुलिस सुरक्षा के बीच हाफ पैंट और बनियान पहने हुए घटनास्थल तथा आसपास के इलाकों में ले जाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच के तहत विभिन्न महत्वपूर
जहांगीर खान को देअर जाती पुलिस


कोलकाता, 11 जून (हि. स.)। फालता विधानसभा सीट के तृणमूल उम्मीदवार जहांगीर खान को गुरुवार को पुलिस सुरक्षा के बीच हाफ पैंट और बनियान पहने हुए घटनास्थल तथा आसपास के इलाकों में ले जाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच के तहत विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों की पहचान करने और घटनाक्रम का पुनर्निर्माण करने के लिए उन्हें वहां ले जाया गया।

जहांगीर खान को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर जुट गए। आरोपित को इस तरह से इलाके में ले जाने को लेकर स्थानीय लोगों के बीच मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने जांच के हित में पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया, जबकि कुछ ने इस तरीके पर सवाल भी उठाए।

पुलिस का कहना है कि यह कदम पूरी तरह से चल रही जांच प्रक्रिया का हिस्सा है। मामले से जुड़े तथ्यों और सबूतों को जुटाने के लिए विभिन्न स्थानों पर जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, घटनाओं के क्रम को समझने और मामले से संबंधित अहम जानकारियां हासिल करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।

पूरे घटनाक्रम को लेकर डायमंड हार्बर और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का माहौल है। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा