व्यवसाय प्रबंधन छात्रों को आधुनिक एआई टूल्स से कराया गया परिचित
- व्यवसाय प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग में एआई वर्कशॉप का आयोजन अयोध्या, 11 जून (हि.स.)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग में गूगल स्टूडेंट एम्बेसडर्स आशुतोष सिंह एवं साक्षी वर्मा द्वारा विद्यार्थियों के
व्यवसाय प्रबंधन छात्रो को आधुनिक एआई टूल्स से परिचित कराया गया


- व्यवसाय प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग में एआई वर्कशॉप का आयोजन

अयोध्या, 11 जून (हि.स.)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग में गूगल स्टूडेंट एम्बेसडर्स आशुतोष सिंह एवं साक्षी वर्मा द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक विशेष एआई वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को गूगल के अत्याधुनिक एआई टूल्स जेमिनी, नैनो बनाना एवं लिरिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा एवं उद्योग जगत में नए आयाम स्थापित कर रहा है। विद्यार्थियों के लिए ऐसी कार्यशालाएं न केवल तकनीकी ज्ञान प्रदान करती हैं, बल्कि उन्हें नवाचार और उद्यमिता की दिशा में भी प्रेरित करती हैं।

डॉ. अनुराग तिवारी ने कहा कि एआई आधारित तकनीकों का ज्ञान आज के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के साथ-साथ उनके व्यावहारिक कौशल को भी विकसित करती हैं।

कार्यशाला के समापन सत्र में सभी टीमों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए तथा पोस्टर, इमेज एवं संगीत का प्रदर्शन किया। ------------

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय