युवक ने प्रेमिका के घर में फांसी लगा दी जान
गाजियाबाद, 11 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जनपद गाजियाबाद के मसूरी थाना इलाके के फ्लोरा एनक्लेव में एक युवक ने आत्महत्या कर लिया। वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके किराए के कमरे में पहुंचा था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। सहायक पुलिस
घटना की जांच करते पोलिस अधिकारी और युवक की फाइल फोटो


गाजियाबाद, 11 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जनपद गाजियाबाद के मसूरी थाना इलाके के फ्लोरा एनक्लेव में एक युवक ने आत्महत्या कर लिया। वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके किराए के कमरे में पहुंचा था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी।

सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान अमन (23), जो अमरोहा के कुआँ खेड़ा, थाना जोया का निवासी था। वही, युवती जिले के फ्लोरा एनक्लेव में किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई करती है। गुरुवार की सुबह अमन ने अपने प्रेमिका का घर में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कै लिए भेज दिया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने युवती से भी पूछताछ की है।

एसीपी ने बताया कि अगर इस मामले में मृतक के परिजन कोई शिकायत करेंगे तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करेगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी