Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बिजनौर, 06 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर की नजीबाबाद विधानसभा सीट के चंदनपुरा गांव में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की बैठक में वक्ताओं ने दलित, मुस्लिम और पिछड़े वर्ग से एकजुट होने की अपील की। बैठक में क्षेत्र की समस्याओं काे लेकर चर्चा भी की गयी।
सभा की अध्यक्षता कर रहे हाजी साबिर ने आरोप लगाया कि नजीबाबाद क्षेत्र पिछले 15 वर्षों से विकास से वंचित है। उन्होंने कहा कि जनता आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। मुख्य अतिथि खुर्शीद मंसूरी रहे जबकि अध्यक्षता हाजी साबिर और संचालन उबैद नजीबाबाद ने किया। बैठक में राशिद, सरफराज, जाकिर, हनीफ, आकिब, महमूद, शाहिद, साजिद, नसीम, शाहबाज, ताहिर हुसैन और फिरासत हुसैन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।----------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र