Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नई दिल्ली, 06 मई (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दो उच्च न्यायालय के लिए 13 जजों को नियुक्त करने की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के लिए 10 और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के लिए तीन जजों की नियुक्ति की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने 4 मई को हुई बैठक में इस आशय की सिफारिश की है।
कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के लिए मोनिक छिब्बर शर्मा, हरमीस सिंह देओल, पूजा चोपड़ा, सुनीष बिंदलिश, नवदीप सिंह, दिव्या शर्मा, रविंदर मलिक, प्रविंद्र सिंह चौहान, राजेश गौर और मिंदरजीत यादव को जज के रुप में नियुक्त करने की अनुशंसा की है। कॉलेजियम ने आंध्र प्रदेश न्यायालय के लिए सुनीता गौतम, अलपति गिरिधर और पुरुषोत्तम कुमार चैंतलापुडी को जज के रुप में नियुक्त करने की सिफारिश की है।
हिन्दुस्थान समाचार/संजय---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह