Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

देवरिया, 31 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की थाना सुरौली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया हैं। उसके खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट का भी मामला दर्ज था। पुलिस ने रविवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि थाना सुरौली पर दर्ज मुकदमा से संबंधित नामजद अभियुक्त सुरौली निवासी उग्रसेन उर्फ भल्लू को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि 29 मई को पीड़ित के पिता ने थाना सुरौली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग पुत्री को आरोपी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर थाना सुरौली में भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपित की तलाश में जुट गई। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण की विवेचना जारी है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना सुरौली के थानाध्यक्ष अविनाश मौर्य, वरिष्ठ उपनिरीक्षक ममता मिश्रा, कांस्टेबल जसवंत यादव, महिला कांस्टेबल गुंजन विश्वकर्मा तथा महिला कांस्टेबल रूपा राव शामिल रहीं। पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक