Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हरिद्वार, 31 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चर्चित रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ काे रविवार काे मध्य हरिद्वार मंडल के वार्ड 19 खन्ना नगर में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और हरिद्वार की महापौर किरण जैसल ने कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों के साथ सुना।
कार्यक्रम के बाद मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि ‘मन की बात’ अब सिर्फ रेडियो कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि करोड़ों लोगों को जोड़ने वाला संवाद मंच बन गया है। महापौर किरण जैसल ने कहा कि ‘मन की बात’ के जरिए प्रधानमंत्री मोदी समाज के उन अनजान नायकों को सामने लाते हैं जो बदलाव ला रहे हैं। यह कार्यक्रम लोगों को कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाता है।
भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने बताया कि पीएम ने स्वच्छता, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों के उपयोग पर लगातार जोर दिया है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जनसहभागिता जरूरी है।कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, वरिष्ठ कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला