देवरिया पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी को किया गिरफ्तार
देवरिया, 31 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले की खुखुन्दू थाना पुलिस ने रविवार को 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार ने बताया कि थाना खुखुन्
फोटो गिरफ्तार  अभियुक्त


देवरिया, 31 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले की खुखुन्दू थाना पुलिस ने रविवार को 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार ने बताया कि थाना खुखुन्दू पर दर्ज मुकदमा के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त सलाहाबाद वार्ड नंबर-06, निवासी दुर्गेश को गिरफ्तार किया ।

उन्होंने बताया कि अभियुक्त दुर्गेश की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। सूचना के आधार पर थाना खुखुन्दू पुलिस ने नूनखार रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ शुरू कर दी है

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक लवकुश कुमार, कांस्टेबल गिरजेश यादव तथा आरक्षी आदित्य शर्मा शामिल रहे।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक