एसएसबी ने दो मोटरसाइकिल समेत तस्करी के 123 पैकेट चाइनीज सेब बरामद किया
अररिया 31 मई(हि.स.)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56वीं वाहिनी की एफ समवाय फुलकाहा की टीम ने पथरदेवा स्थित चकोरवा गाँव के पास बीती रात तस्करी कर नेपाल से भारत लाये जा रहे 123 कार्टून चाइनीज सेब के साथ दो मोटरसाइकिल जब्त किया। एसएसबी ने यह कार्रवाई भार
अररिया फोटो:जब्त चाइनीज सेब के साथ एसएसबी


अररिया 31 मई(हि.स.)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56वीं वाहिनी की एफ समवाय फुलकाहा की टीम ने पथरदेवा स्थित चकोरवा गाँव के पास बीती रात तस्करी कर नेपाल से भारत लाये जा रहे 123 कार्टून चाइनीज सेब के साथ दो मोटरसाइकिल जब्त किया।

एसएसबी ने यह कार्रवाई भारतीय बोर्डर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 186/1के नजदीक भारत साइड में करीबन एक किलोमीटर पर की। सशस्त्र सीमा बल की गश्ती टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया।गिरफ्तार किए गये तस्करों में चकोरवा गांव के वार्ड संख्या 5 के रहने वाले 27 वर्षीय सुरज मेहता और उसी गांव के वार्ड संख्या 6 के रहने वाले 22 वर्षीय प्रशांत कुमार पासवान है।एसएसबी ने आवश्यक कागजी कार्यवाही के बाद गिरफ्तार तस्करों और जब्त तस्करी के सेब और मोटरसाइकिल को रविवार को फारबिसगंज कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर