कोरबा में मंत्री लखनलाल देवांगन से मिले छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी, जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क को बताया गेम चेंजर
कोरबा, 31 मई (हि. स.)। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के नेतृत्व में एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने आज रविवार को कोहड़िया स्थित निवास कार्यालय में प्रदेश के श्रम, उद्योग एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन से सौजन्य भेंट की। इस दौरा
कोरबा में मंत्री लखनलाल देवांगन से मिले छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी, जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क को बताया गेम चेंजर


कोरबा, 31 मई (हि. स.)। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के नेतृत्व में एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने आज रविवार को कोहड़िया स्थित निवास कार्यालय में प्रदेश के श्रम, उद्योग एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन से सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्य में व्यापार, उद्योग और सराफा व्यवसाय के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

बैठक के दौरान सराफा व्यापारियों ने रायपुर के पंडरी क्षेत्र में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा प्रस्तावित कंपोजिट मिक्स यूज़ जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क के लिए 10 एकड़ भूमि की स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंत्री लखनलाल देवांगन और राज्य सरकार का आभार जताया। व्यापारियों ने कहा कि यह परियोजना छत्तीसगढ़ के सराफा एवं आभूषण उद्योग के लिए एक ऐतिहासिक पहल साबित होगी।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क के विकसित होने से प्रदेश के हजारों सराफा व्यापारियों, स्वर्णकारों, कारीगरों और उद्यमियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। साथ ही आधुनिक तकनीक, बेहतर उत्पादन सुविधाओं और बाजार विस्तार के अवसर उपलब्ध होंगे, जिससे छत्तीसगढ़ का आभूषण उद्योग नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार व्यापार और उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश में निवेश बढ़ाना, रोजगार के नए अवसर सृजित करना और स्थानीय उद्योगों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। उन्होंने कहा कि जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क से सराफा कारोबार को संगठित और आधुनिक स्वरूप मिलेगा, जिससे प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि इस परियोजना के शुरू होने के बाद छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख जेम्स एवं ज्वेलरी हब के रूप में उभर सकता है। इससे न केवल व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी बल्कि युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।

भेंट के दौरान कोरबा जिला सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार सोनी, जयकिशन सोनी, जितेंद्र सोनी, विजय सोनी, जयकुमार, मोतीलाल जैन, राकेश सोनी, रोहित सहित बड़ी संख्या में सराफा व्यवसायी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी