Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

प्रयागराज, 31 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सीएवी इंटर कालेज के पास शनिवार देर रात बेकाबू कार की टक्कर से अधिवक्ता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि हादसे में वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र स्थित बसौना गांव निवासी धर्मेन्द्र यादव (३९) की मौत हुई है।
हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए परिवार के लोगों ने बताया कि धर्मेन्द्र यादव चार भाई थे। वह एलएलबी की पढ़ाई करने के बाद हाईकोर्ट में वकालत करने लगे। परिवार के लोगों ने पच्चीस दिन पूर्व शादी भी कर दिया। वह अल्लापुर में कमरा लेकर रहते थे। शनिवार को वह वाराणसी कचहरी में किसी काम के लिए प्रयागराज जंक्शन पर मोटरसाइकिल खड़ी करके चले गए और वापस लौटते समय रात में जंक्शन से मोटरसाइकिल लेकर अल्लापुर कमरे पर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घटना की खबर परिवार को दी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल