Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बहराइच, 31 मई (हि.स.)। गोवा पुलिस और लखनऊ एसटीएफ ने रविवार काे जनपद बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। युवक पर मादक पदार्थ की तस्करी का आरोप है। आरोपित पर गोवा राज्य में ड्रग्स का विक्रय और तस्करी की संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत है।
गोवा पुलिस और एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार युवक की पहचान मंसूरगंज के रहने वाले अखलाख उर्फ मन्ना शूटर के रूप में हुई है। मन्ना पर पहले ही हत्या और मादक पदार्थ की तस्करी के कई केस पंजीकृत हैं। अखलाख पर गोवा में मादक पदार्थ की तस्करी कराने का आरोप है,जिसके बाद नार्थ गोवा के थाने में उसके खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था। गोवा पुलिस ने अखलाख की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ एसटीएफ से सम्पर्क किया था। एसआई चन्द्र प्रकाश मिश्रा की अगुवाई में एसटीएफ की टीम गोवा पुलिस के साथ शनिवार को बहराइच पहुँची। रविवार दरगाह थाना पुलिस की सहायता से अखलाख को मंसूरगंज से गिरफ्तार किया। गोवा पुलिस आरोपित को अपने साथ लेकर गोवा रवाना हो गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ANURAG GUPTA