Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

भोपाल, 31 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी आगामी 2 से 5 जून तक मालवा-निमाड़ अंचल के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने रविवार काे जानकारी देते हुए बताया कि दौरे के दौरान हरीश चौधरी नीमच, मंदसौर, रतलाम और उज्जैन जिलों में जिला समन्वय समिति की बैठकों, विधानसभा प्रभारियों की समीक्षा बैठकों तथा ब्लॉक, मंडल और नगर अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविरों में शामिल होंगे। कांग्रेस संगठन का उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करना, कार्यकर्ताओं की भूमिका को अधिक प्रभावी बनाना और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए संगठन को तैयार करना है।
यह रहेगा कार्यक्रम
2 जून – नीमच
ब्लॉक, मंडल एवं नगर अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर
जिला समन्वय समिति की बैठक
विधानसभा प्रभारियों की बैठक
3 जून – मंदसौर
जिला समन्वय समिति की बैठक
विधानसभा प्रभारियों की समीक्षा बैठक
संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर
4 जून – रतलाम
जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठकें
विधानसभा प्रभारियों के साथ संवाद
प्रशिक्षण एवं समीक्षा कार्यक्रम
5 जून – उज्जैन
विधानसभा प्रभारियों की बैठक
ब्लॉक, मंडल एवं नगर अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर
कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि यह दौरा संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही पार्टी की विचारधारा और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भी यह अभियान निर्णायक साबित होगा। दौरे के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे