Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

खड़गपुर, 31 मई (हि. स.)। देश के प्रतिष्ठित तकनीकी शिक्षण संस्थान आईआईटी खड़गपुर के निदेशक सुमन चक्रवर्ती का व्हाट्सऐप अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। हैकरों ने उनके नाम से दोस्तों, परिचितों, शिक्षकों और छात्रों को संदेश भेजकर पैसे मांगने की कोशिश की।
जानकारी के अनुसार, कई लोगों को व्हाट्सऐप पर संदेश मिला कि उनका यूपीआई काम नहीं कर रहा है और उन्हें तत्काल 40 हजार से 55 हजार रुपये तक की जरूरत है। संदेश में यह भी कहा गया कि रकम कुछ घंटों के भीतर वापस कर दी जाएगी।
ऐसे संदेश मिलने के बाद परिजनों और परिचितों ने निदेशक को इसकी जानकारी दी। तब उन्हें पता चला कि उनका व्हाट्सऐप अकाउंट हैक कर लिया गया है। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को सतर्क करते हुए बताया कि उनके नाम से भेजे जा रहे पैसों से जुड़े किसी भी संदेश पर भरोसा न करें और किसी को पैसा न भेजें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता