Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

-बिनौला में कंपनी के पास खड़ी बाइक चोरी, एफआईआर दर्ज
गुरुग्राम, 31 मई (हि.स.)। बिलासपुर थाना क्षेत्र में मंगलम कंपनी बिनौला के पास खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी मुख्य सिपाही (हेड कांस्टेबल) अजय ने रविवार को बताया कि शिकायत के आधार पर थाना बिलासपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र जिला के गांव झारौली कलां निवासी प्रदीप कुमार ने बिलासपुर थाना पुलिस को एक शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में कापड़ीवास धारूहेड़ा में किराए पर रहता है। बीती 18 मई को सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह मंगलम कंपनी बिनौला के पास से जा रहे थे। अचानक तबीयत खराब होने और चक्कर आने पर उन्होंने अपनी बाइक सडक़ किनारे खड़ी कर दी। थोड़ी देर बाद होश आने पर बाइक वहां नहीं मिली। आसपास काफी तलाश करने पर भी बाइक का पता नहीं चला। प्रदीप ने बताया कि बाइक किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। चोरी हुई बाइक हीरो एचएफ डीलक्स है। जांच अधिकारी मुख्य सिपाही (हेड कांस्टेबल) अजय ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना बिलासपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर