Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

फतेहाबाद, 31 मई (हि.स.)। साइबर ठगी के एक मामले में फतेहाबाद पुलिस ने उत्तराखंड के गुलवेस अंसारी को गिरफ्तार किया है।रविवार को साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने बताया कि दमकौरा निवासी भगत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका एक परिचित अमेरिका में रहता है। 14 जुलाई 2025 को उसके परिचित की फेसबुक आईडी से पैसों की तत्काल जरूरत का मैसेज आया। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल और क्यूआर कोड के माध्यम से अलग-अलग किश्तों में कुल 4 लाख 55 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। बाद में संपर्क करने पर पता चला कि परिचित की आईडी हैक हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी को उत्तराखंड से काबू किया। पकड़ा गया आरोपी गुलवेस अंसारी उत्तराखंड के जिला बाजपुर के गांव मुंडिया पिस्तौर का रहने वाला है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ और आगामी कानूनी कार्रवाई कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / अर्जुन जग्गा