सत्यनिष्ठ पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती -राज्यपाल
सिलीगुड़ी, 31 मई (हि. स.)। विश्व संवाद केंद्र उत्तर बंगाल की पहल पर रविवार को सिलीगुड़ी के दीनबंधु मंच में देवर्षि नारद जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पत्रकारिता के मूल्यों, समाज में मीडिया की भूमिका और सूचना प्रसारण की जिम्मे
सिलीगुड़ी के दीनबंधु मंच में देवर्षि नारद जयंती में मौजूद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि


सिलीगुड़ी, 31 मई (हि. स.)। विश्व संवाद केंद्र उत्तर बंगाल की पहल पर रविवार को सिलीगुड़ी के दीनबंधु मंच में देवर्षि नारद जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पत्रकारिता के मूल्यों, समाज में मीडिया की भूमिका और सूचना प्रसारण की जिम्मेदारी को रेखांकित करना रहा। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में लोकतंत्र में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारों को निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ रहकर समाज के वास्तविक स्वरूप को सामने लाना चाहिए। उन्होंने जिम्मेदार पत्रकारिता की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।वहीं, वक्ताओं ने देवर्षि नारद को विश्व के प्रथम संदेशवाहक और संचार के प्रतीक के रूप में याद करते हुए कहा कि सूचना को जन-जन तक पहुंचाने की जो परंपरा उन्होंने स्थापित की, वही आज आधुनिक पत्रकारिता की आधारशिला है।

इस अवसर पर उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित करना। लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहकर समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को उजागर करने वाले पत्रकारों को ‘देवर्षि नारद सार्थक जीवन सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। आयोजकों के अनुसार, यह सम्मान पत्रकारों के जनहित में किए गए योगदान की सराहना के रूप में दिया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट व्यक्तियों और समाज के अनेक वर्गों की उपस्थिति देखने को मिली। सम्मानित पत्रकारों के साथ-साथ उपस्थित सभी पत्रकारों में उत्साह और गर्व का माहौल रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार