रामगंज पुलिस ने 25 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार
अमेठी, 31 मई (हि.स.)। अमेठी जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत थाना रामगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी और गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त मुमताज उर्फ सूरज को गिरफ्तार कर लिया
पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त की फोटो


अमेठी, 31 मई (हि.स.)। अमेठी जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत थाना रामगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी और गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त मुमताज उर्फ सूरज को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने रविवार को बताया कि अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना रामगंज पुलिस टीम ने रविवार को तलाश वांछित, क्षेत्र भ्रमण और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान आरोपित को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुमताज उर्फ सूरज, निवासी मकरा चौराहा, थाना जलालपुर जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना रामगंज में पूर्व में ही मुकदमा दर्ज है और वह उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी