Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जगदलपुर, 29 मई (हि.स.)। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोंधरागुड़ा मौलीपदर में आए आंधी-तूफान के चलते एक घर में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।
डायल 112 से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जोंधरागुड़ा मावलीपदर में रहने वाली महिला आसो नाग (55 वर्ष) गुरुवार रात अपने घर पर बैठी हुई थी, इसी बीच तेज बादल की गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरने से महिला बेहोश हो गई। पीड़िता को तत्काल 112 वाहन में उसके परिजनों द्वारा इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
उल्लेखनीय है कि जगदलपुर में भी गुरुवार को तेज बारिश एवं आंधड से एक ओर जहां शहर के लोगों ने गर्मी से निजात पाई, वहीं कए घंटे की बारिश एवं अंधड ने शहर में जमकर तबाही मचाई। इस दौरान कई पेड़ गिरे तो शहर के चौक पर लगे साइन बोर्ड भी गिर पड़े। इस दौरान जन हानि तो नहीं हुई लेकिन उसकी चपेट में आने से कुछ वाहनाें को काफी नुकसान हुआ है। कई पेड़ जड़ से उखड़कर जमीन पर गिर गए इससे शहर के अनेक स्थानों पर 12 घंटाे से अधिक लंबी अवधि तक विधुत सेवा प्रभावित हुआ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे