Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नैनीताल, 29 मई (हि.स.)। उत्तराखंड लोक सेवा चयन आयोग की ओर से आगामी 31 मई रविवार को वाहन चालक एवं प्रवर्तन चालक पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा जनपद नैनीताल के हल्द्वानी स्थित 14 परीक्षा केंद्रों पर पूर्वाह्न 11 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए जनपद में कुल 5,250 अभ्यर्थी नामांकित हैं।
नैनीताल के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने परीक्षा कार्य में तैनात अधिकारियों को समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण करने तथा आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, यातायात, पेयजल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जा रही है, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
प्रशासन की ओर से परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी