हमीरपुर में निर्माणाधीन सेतु हादसा : सहायक अभियंता गजेंद्र कुमार चौधरी निलंबित , डीपीएम के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की शुरु
- तीन सदस्यीय जांच समिति भी बनी हमीरपुर, 29 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद हमीरपुर में शुक्रवार की भाेर में कुरारा-कशीर-परसनी मार्ग पर बेतवा नदी पर निर्माणाधीन सेतु के सेगमेंटल स्पान गिरने की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गयी है। हा
मृतकों के परिजनों  को आर्थिक सहायता की चेक देते राज्यसभा सांसद


- तीन सदस्यीय जांच समिति भी बनी

हमीरपुर, 29 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद हमीरपुर में शुक्रवार की भाेर में कुरारा-कशीर-परसनी मार्ग पर बेतवा नदी पर निर्माणाधीन सेतु के सेगमेंटल स्पान गिरने की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गयी है। हादसे के बाद सहायक अभियंता गजेंद्र कुमार चौधरी को निलंबित कर दिया गया है जबकि डीपीएम दिलीप कुमार पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे में छह मजदूराें की माैत हाे चुकी है जबकि कई घायल हैं।

जांच के लिए माैके पर पहुंचे उत्तर प्रदेश ब्रिज कॉरपोरेशन के एमडी धर्मवीर सिंह ने हिंदुस्थान समाचार को बताया कि आंधी-बारिश के कारण स्लैब गिरा है और नीचे सो रहे मजदूर दब गए। उन्हाेंने बताया कि इस हादसे के बाद सहायक अभियंता गजेंद्र कुमार चौधरी को निलंबित कर दिया गया है, वहीं डीपीएम दिलीप कुमार के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई शुरू की जा रही है।

वहीं प्रशासन द्वारा बनायी गई तीन सदस्यीय जांच समिति में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे), हमीरपुर को अध्यक्ष तथा अधीक्षण अभियंता (हमीरपुर/बांदा वृत्त), लोक निर्माण विभाग एवं मुख्य परियोजना प्रबंधक (कानपुर अंचल), राज्य सेतु निर्माण निगम लिमिटेड को सदस्य नामित किया गया है। समिति को निर्देशित किया गया है कि वह स्थल का विस्तृत निरीक्षण कर घटना के कारणों की तथ्यात्मक जाँच करते हुए अपनी रिपोर्ट एक सप्ताह में प्रस्तुत करे। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने कहा कि निर्माण गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा सुनिश्चित की जाएगी तथा यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रशासन, पुलिस एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कराया गया। शासन द्वारा त्वरित संवेदनशीलता दिखाते हुए शुक्रवार को शाम मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान की गयी है। साथ ही श्रम विभाग की योजनाओं के अंतर्गत शेष देय अनुग्रह राशि की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। जिलाधिकारी हमीरपुर अभिषेक गोयल के निर्देशन में पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा