Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बिजनौर, 29 मई (हि.स.) | उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देश पर सीएमओ ने नजीबाबाद क्षेत्र में तैनात डाक्टर प्रमोद कुमार का अफजलगढ़ सीएचसी स्थानांतरण कर दिया है | चर्चा है कि रुपये के लेनदेन सम्बंधित एक विडियो वायरल होने का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने यह कदम उठाया है। हालांकि प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है।
इसी मामले में जिलाधिकारी नेे एडीएम अंशिका दीक्षित प्रशासन तथा सीएमओ को जांच के आदेश भी जारी किये हैं| जिलाधिकारी ने बताया कि जांच में दोषी पाये जाने पर डाक्टर के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी | उन्होंने बताया कि जनपद में समय समय पर डाक्टर प्रमोद कुमार की हुई तैनाती काे भी जांच के दायरे में लिया जाएगा।-----------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र