Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बहराइच, 29 मई (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी बहराइच के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता कर भाजपा की नीतियाें की आलाेचना की। नगर स्थित कांग्रेस भवन के सभागार में पत्रकाराें से बातचीत में उन्हाेंने कहा कि प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार से आम जनमानस त्रस्त है। भाजपा सरकार के मंत्रियों एवं विधायकों पर भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप लग रहे हैं।
उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रही है और आगे भी भ्रष्टाचार के विरूद्ध पार्टी अपनी लड़ाई जारी रखेगी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस महासचिव हमज़ा शफीक व अभिषेक गुप्ता दुलारे यादव उपस्थित रहे।
-------------------
हिन्दुस्थान समाचार / ANURAG GUPTA