बलरामपुर : सुशासन तिहार में अनिता कोल की समस्या का तुरंत समाधान
बलरामपुर, 29 मई (हि.स.)। सुशासन तिहार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। ग्राम पंचायत मुरका निवासी अनीता कोल को भी शिविर में तत्काल राहत मिली। अनीता कोल महतारी वंदन योजना की हितग्राही हैं और उन्हें नियमित रूप से यो
लाभार्थी महिला।


बलरामपुर, 29 मई (हि.स.)। सुशासन तिहार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। ग्राम पंचायत मुरका निवासी अनीता कोल को भी शिविर में तत्काल राहत मिली।

अनीता कोल महतारी वंदन योजना की हितग्राही हैं और उन्हें नियमित रूप से योजना की राशि मिल रही थी। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि योजना का लाभ जारी रखने के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी है। ई-केवाईसी नहीं होने पर राशि रुकने की आशंका से वे परेशान थीं, क्योंकि यह राशि उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहारा है।

सुशासन तिहार के तहत आयोजित कोटरकी शिविर में वे अपनी समस्या लेकर पहुंचीं। शिविर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने दस्तावेजों की जांच कर मौके पर ही उनका ई-केवाईसी पूरा कराया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें राहत मिली और अब योजना की राशि नियमित रूप से मिलती रहेगी।

अनीता कोल ने कहा कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके परिवार के लिए काफी उपयोगी है। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी नहीं होने के कारण राशि रुकने की चिंता थी, लेकिन सुशासन तिहार में उनकी समस्या का तत्काल समाधान हो गया। इसके लिए उन्होंने शासन-प्रशासन का आभार जताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय