बलरामपुर : सुशासन तिहार में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान
बलरामपुर, 29 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्र
कार्यक्रम की तस्वीर।


बलरामपुर, 29 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार काे बलरामपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कोटरकी और राजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खोडरो में शिविर लगाए गए।

शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और शिकायत, मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। संबंधित विभागों द्वारा आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया शुरू की गई। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

कोटरकी में आयोजित शिविर में जनपद अध्यक्ष सुमित्रा चेरवा, जिला पंचायत सदस्य अनीता मरकाम सहित जनप्रतिनिधियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं एसडीएम अभिषेक गुप्ता, जनपद सीईओ दीपराज कांत समेत विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

शिविर में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ वितरित किए गए।

जनपद अध्यक्ष सुमित्रा चेरवा ने कहा कि सुशासन तिहार आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में लोगों को योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है।

एसडीएम अभिषेक गुप्ता ने बताया कि राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने किसानों को डिजिटल ऋण पुस्तिका और एग्रीस्टैक पंजीयन के लाभों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पंजीयन कराने की अपील की। साथ ही किसानों को जैविक खेती अपनाने और पौधारोपण के लिए प्रेरित किया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। रक्तचाप, शुगर सहित विभिन्न जांचें की गईं और मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। ग्राम मानिकपुर की बुधनी देवी ने भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया और शासन के प्रयासों की सराहना की।

वहीं राजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खोडरो में आयोजित शिविर में सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, जनपद अध्यक्ष विनय भगत सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। यहां भी हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अन्नप्राशन और गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय