कोंडागांव में विधायक निधि से विभिन्न छात्रावासों में खेल सामग्री किया गया वितरण
कोंडागांव, 29 मई (हि.स.)। जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विधायक निधि के माध्यम से आज शुक्रवार काे विभिन्न छात्रावासों में खेल सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधाय
कोंडागांव में विधायक निधि से विभिन्न छात्रावासों में खेल सामग्री किया गया वितरण


कोंडागांव, 29 मई (हि.स.)। जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विधायक निधि के माध्यम से आज शुक्रवार काे विभिन्न छात्रावासों में खेल सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान पीएमटी बालक छात्रावास, पीएमटी बालक विज्ञान छात्रावास कोंडागांव तथा पीएमटी कन्या छात्रावास कोंडागांव के विद्यार्थियों को विभिन्न खेल सामग्रियों का वितरण किया गया। खेल सामग्री प्राप्त कर विद्यार्थियों ने खुशी जताई और इसे अपने खेल भविष्य के लिए उपयोगी बताया।

कार्यक्रम के दौरान आदिवासी युवा छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष मुकेश पोयाम एवं छात्रावास अध्यक्ष रयतू कश्यप ने छात्रावास में अतिरिक्त कक्ष निर्माण की मांग को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि छात्रावास में विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे अतिरिक्त कमरों की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

अपने संबोधन में विधायक लता उसेंडी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का भी सशक्त जरिया है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि विधायक निधि से खेल सामग्री उपलब्ध होने से ग्रामीण क्षेत्रों और छात्रावासों में रह रहे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस दाैरान जनपद पंचायत कोंडागांव के सीईओ उत्तम कुमार मोहब्बिया, वरिष्ठ खेल अधिकारी सुधा कुमार, विमल साहू, राजू साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं छात्रावास अधीक्षक एम.आर. कोमरा एवं कन्या छात्रावास की अधीक्षिका मधुबाला शील भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे