Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मेदिनीपुर, 29 मई (हि.स.)। मेदिनीपुर व्यवसायी समिति की ओर से शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में विधायक शंकर गुच्छेत को गर्मजोशी से सम्मानित किया गया। इस सम्मान से विधायक अभिभूत नजर आए और उन्होंने इसे जनता की सेवा के लिए और अधिक प्रेरणा देने वाला बताया।
विधायक शंकर गुच्छेत ने अपने संबोधन में कहा कि यह स्नेह और सम्मान उन्हें आगे और अधिक समर्पण के साथ काम करने की ऊर्जा देता है।
इस अवसर पर मेदिनीपुर के बड़ा बाजार क्षेत्र में व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी हुई, जिसमें इलाके की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से ट्रैफिक जाम, पार्किंग व्यवस्था और विभिन्न बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दे उठाए गए।
व्यापारियों और स्थानीय लोगों के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से एक सुंदर, सुसंगठित और विकसित मेदिनीपुर बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।
अंत में उन्होंने सभी व्यापारियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता